हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारदी। बाइक कार के नीचे फंस गई जिसे गाड़ी ने काफी मीटर तक घसीट दिया। हादसे में बाइक सवार की जान बाल-बाल बची।
बता दें कि मामला पिलखुवा के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 का है जहां शुक्रवार को पुल के नीचे डूहरी पेट्रोल पंप के पास वैगनआर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी वैगनआर कार बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गई। बाइक कार के पिछले पहियों के नीचे फंस गई। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बाइक सवार बाल-बाल बच गया। पुलिस को इस संबंध में फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
























