VIDEO: डिवाइडर से टकराई कार, कैंटर सड़क पर धंसा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर शनिवार की रात एक कार डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान कार सवार बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार चालक को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। वहीं मौके से गुजर रहा एक कैंटर सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वाहनों को साइड करा यातायात सुचारु कराया।

बता दें कि मामला बुलंदशहर रोड पर स्थित पैट्रोल पंप के सामने का है जहां सड़क के बीच लगे डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर न होने से कार चालक को डिवाइडर नजर नहीं आया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। बुलंदशहर से तहसील चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर यह हादसा हुआ। डिवाइडर पर रिफ्लैक्टर न होने से यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वहीं हादसे के समय एक कैंटर मिट्टी में धंस गया जिससे जाम लगा। सड़क पर रास्ता न मिलने से वाहनों को रॉग साइड निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला और वाहनों को साइड कराया।

चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965







Related Posts

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

Read more

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!