
बाइक से टकराकर दूसरी ओर पहुंची गाड़ी || #Accident #Babugarh #EHapurNews
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर उपेड़ा पुल के ऊपर बुधवार को एक स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर फांदर दूसरी ओर पहुंच गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया और यातायात सुचारु कराया।
मामला बुधवार का है जब एक स्विफ्ट गाड़ीगढ़ की ओर से आ रही थी। जैसे ही वह बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा पुल के ऊपर पहुंची तो स्विफ्ट अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में गाड़ी डिवाइडर फांद कर दूसरी ओर पहुंच गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया जिसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी में बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया और जांच शुरू की।
#Accident #EHapurNews
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867

























