
निराश्रित गोवंशों से भिड़ी गाड़ी, बाल-बाल बचे कार सवार
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के पास पुराने हाईवे पर एक वेगनआर गाड़ी के आगे अचानक निराश्रित पशु आ गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी आवारा पशुओं की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार लोगों का हाल जाना।
मामला रविवार का है जब एक गाड़ी जैसे ही बाबूगढ़ थाने के पास पहुंची तो सामने अचानक निराश्रित गोवंश आ गए। उसके कारण चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन तब भी गाड़ी आवारा पशुओं की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही समय पर चालक ने गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। बड़ा हादसा हो सकता था
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























