👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई. कार चालक ने किसी तरह गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई और देखते ही देखते गाड़ी जलकर राख हो गई. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
बता दें कि मामला सोमवार की रात का है जब सिखेड़ा के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली और कार चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी.




























