
गाड़ी बनी आग का गोला, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चोपला नए बाईपास के पास सर्विस रोड पर बुधवार को एक गाड़ी आग का गोला बन गई। इस दौरान किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई लेकिन गाड़ी पूरी तरीके से जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
मामला बुधवार का है जब टाटा टियागो गाड़ी रसूलपुर अंडरपास से दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी नई हाईवे के पास सर्विस लेन में पहुंची तो गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी को कार चालक मोहम्मद सैफी पुत्र रईस उद्दीन निवासी बक्सर मवाना रोड मेरठ गाड़ी चला रहा था जो गाड़ी में आग लगने से पहले ही उतर गया। आग के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस से यातायात व्यवस्था को संभाला और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























