👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ से गुंडों को पूरी तरह खदेड़ने तथा वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर मंगलवार को तपती गर्मी में सड़कों पर उतर आए।
पुलिस अधीक्षक की सक्रियता के आगे अधीनस्थ पुलिस कर्मी भी ए.सी, कूलर आदि छोड़ सड़क पर आ गए। निर्धारित चैकिंग पाइंटस पर वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और संदिग्धों को चेतावनी दी गई कि यदि किसी अपराध में संलिप्ता पाई गई तो छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस गुंडों को पकड़ कर जेल भेजने में जुटी है।
जनपद हापुड़ पुलिस की सक्रियता से घबराए गुंडे अब जमानत तुड़वा कर जेल जा रहे है और पुलिस से वायदा कर रहे हैं, सर गलती हो गई, अब अपराध नहीं करुंगा।




























