हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हैंडलूम नगरी पिलखुवा के चेयरमैन पद को लेकर पिलखुवा में सियासत की गर्मी तेज होती जा रही है। पिलखुवा वैश्य बाहुल्य होने के कारण अनेक वैश्य चेयरमैन पद पर दावेदारी जताते हुए स्वयं को जनता का सच्चा सेवक साबिक करने में लगे है और बंगलों से निकल कर सड़क पर उतर आए है।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन व सभासदों का चुनाव अन्य स्थानीय निकायों के साथ नम्बर माह में होने की उम्मीद है और प्रदेश का निकाय विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है।य़
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के एक दर्जन वैश्य भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाने के लिए दिन रात तक ऐडी-चोटी का जोर लगा रहे है और जनप्रतिनिधियों की अगुवानी व विदाई में उनके साथ लगे रहते है। चेयरमैन पद के दावेदार लोगों की समस्याएं सुन रहे है, परंतु समस्याओं के निवारण हेतु उनके पास आश्वासन के सिवाएं कुछ नहीं है। कई सम्भावित प्रत्याशी तो खानदान की कुंडली के इश्तहार बांटरहे है। फिलहाल जनता पर चेयरमैन पद पर दावेदारों का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है, भले ही वह कालाधन पानी की तरह क्यों न बहा रहे हो।
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749

































