हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव का बिगुल बच चुका है। अभी कुछ पार्टियों के उम्मीदवार घोषित होने बाकी हैं। वहीं घोषित प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में यदि बिना अनुमति प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा। आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं और प्रत्याशी को सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने के लिए भी अनुमति लेनी होगी। प्रत्याशी के समर्थन में होने वाली प्रत्येक पोस्ट का प्रत्याशी को जवाब देना होगा। इस बार आयोग ने सोशल मीडिया को भी चुनाव आचार संहिता के दायरे में रखा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों को इस संबंध में नोटिस भी भेजा जाएगा। जिला स्तर पर चुनाव आयोग ने अनुश्रवण कमेटी का गठन कर दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























