हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के अन्तर्गत जवाहर गंज मंडी में हार्ड वेयर व्यापारी से तमंचे के बल पर दो बदमाशों ने गुरुवार की रात लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन लाख रुपए व कीमती दस्तावेज लूट लिए। इस दौरान व्यापारी पुनीत ने घटना का विरोध किया। लेकिन तब तक दोनों बदमाश भाग निकले। दोनों पास ही बाइक पर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ भाग निकले लेकिन वाहन से टक्कर होने पर बदमाश बाइक को छोड़ भाग निकले।
लूट की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पहले से ही पुनीत गोयल के आवास के पास घात लगाए बैठे थे जिन्होंने मौके पाकर व्यापारी पर तमंचे तान दिए और लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




























