हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसका पति मुंबई गया हुआ था तो दबंग घर में आया धमकी दी और जमकर मार पिटाई की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव छिजारसी निवासी पिंकी के पति अशोक कुमार ने बताया कि मामला 31 जनवरी का है जब उसकी पत्नी दुकान पर बैठी हुई थी और वह किसी काम से मुंबई गया हुआ था। तभी एक दबंग आ धमका और उसने जमकर गाली गलौज की और मकान को खाली करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि यदि संपत्ति खाली नहीं की तो वह गोली मार देगा। पीड़ित का पति थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512





























