हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी में शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुछ दबंगों ने एक किराना व्यापारी पर लात-घूसों की बरसात कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने डंडे से व्यापारी को जमकर पीटा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना देहात क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी जितेंद्र किराना व्यापारी है। उसने बताया कि वह शनिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे अपनी दुकान बढ़ा रहा था। इसी दौरान मौके पर कुछ दबंगों ने उसपर हमला कर दिया जिससे जितेंद्र के दोनों पैरों में चोट आई है।
जितेंद्र का कहना है कि कुछ लोग शराब पी रहे थे जिनका विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपिटाई की। फिलहाल व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033




























