
👁 0 views Views
दबंगों ने लाठी-डंडो से पीटा, घायल व्यक्ति को आए 18 टांके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फराबागड़पुर निवासी राहुल नागर पुत्र सुखबीर नागर ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर को वह रात करीब 9:00 बजे अपने मकान से दूसरे मकान में भैंस बांध रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी डंडे लेकर आए आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे 18 टांके आए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

































