हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में महिला के साथ घटित लूट की घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत महिला के साथ घटित लूट की घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पीडिता के देवर सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से लूटी गई शत-प्रतिशत नकदी 02 लाख 11 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम कुमार जो पीडित महिला का चचेरा देवर है जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया था।आरोपी न्याजपुर ख्वैया का सिम्भावली का प्रेम कुमार, दीपेश मनीष है।इन लुटेरे ने महिला से उस वक्त बैग छीन लिया था जब वह गढ़मुक्तेश्वर लौट रही थी।लूटपाट की यह वारदात 20 जनवरी को पौधारोपण पैट्रोल पम्प के पास हुई थी।पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























