
जनपद हापुड़ में बिकने वाला बूंदी का लड्डू खाने लायक नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन द्वारा गत मार्च माह में चलाए गए सैम्पलिंग अभियान की एक रिपोर्ट के अनुसार जनपद हापुड़ में पांच ठिकानों पर बिकने वाला बूंदी का लड्डू व बूंदी पूरी तरह असुरक्षित पाएं गए है। असुरक्षित का तात्पर्य खाने योग्य नहीं। एक प्रैस नोट के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधीनियम 2006 के अंतर्गत मार्च माह 2026 में प्राप्त मानक के विपरित जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार थाना धौलाना के हिम्मतनगर देहरा में नाजिम, हसरत पुत्र इलियास निवासी ग्राम आजमपुर दहपा पिलखुवा, तथा महबूब अली पुत्र इसरार अली निवासी अल्लाबख्शपुर गढ़मुक्तेश्वर से बूंदी का लड्डू तथा हापुड़ के पीरबाहुद्दीन के मदन लाल पुत्र रामफल के यहां से बूंदी के नमूने पूरी तरह से असुरक्षित पाएं गए है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288



























