
स्वयंसिद्धा पुस्तक का विमोचन कप्तान व सीएमओ ने किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ में आयोजित साहित्य महोत्सव पर हापुड़ के साहित्य प्रेमी इन्दू भूषण मित्तल द्वारा लिखित चौथी पुस्तक स्वयंसिद्धा का लोकार्पण हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील त्यागी तथा अन्य अतिथियों ने किया।यह आयोजन हापुड के प्रमुख शिक्षण संस्थान श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में हुआ।
श्रीमती ब्रह्मादेवी स.बा.विद्यामंदिर, मोदीनगर मार्ग हापुड में आयोजित दो दिवसीय साहित्यम् महापर्व के दूसरे दिन, मेरे द्वारा लिखित चौथी पुस्तक का लोकार्पण, जनपद हापुड के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय पुलिस अधीक्षक कुॅवर ज्ञानंनजय सिंह एंव मुख्य चिकित्सा अधिकारी मननीय डॉक्टर सुनील त्यागी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996

























