👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता था जो दो दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। शनिवार की दोपहर परिजन बाहर गए हुए थे। मामला दोपहर का है जब वह वापस लौटे तो देखा कि युवक के कमरे का दरवाजा खुला है। जैसे ही कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि युवक का शव छत पर फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उनके होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

































