
👁 0 views Views
गांव ककराना में फंदे से लटका मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामला शुक्रवार का है जब धौलाना निवासी एक युवक ने आत्महत्या कर ली जिसका शव फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























