
👁 0 views Views
लापता व्यक्ति की बाइक व चादर जंगल में मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय मदनपाल पिछले करीब 20 घंटे से लापता है जिसकी चादर व बाइक सोमवार को गांव ककराना के जंगलों में मिली। ग्रामीणों ने जब बाइक व चादर देखी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मदनपाल पिछले कई घंटे से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545





























