हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर में स्थित माता के मंदिर पर 50 वर्षों से लगते आ रहे मेले का शुभारम्भ हुआ. मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. साथ ही मंदिर में जाकर माता का आशीर्वाद लिया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जहां पुलिस-प्रशासन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
मान्यता है कि मंदिर में मां से यदि कोई भक्त कुछ मांगता है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है. ऐसे में जिनकी मुरादे पूरी हो जाती हैं वह माता के दर्शन करते हैं और आशीर्वाद लेते हैं. मेले में कई प्रकार की दुकानें भी लगाई गई है और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों आदि की व्यवस्था की गई है.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















