हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष पंडित सुधीर शर्मा ददायरा ने रविवार को हापुड़ में कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को जातीय आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण मिले। आरक्षण व्यवस्था में भेदभाव करना स्वर्ण जाती के बच्चों के अहित में है। उन्होंने आज काला दिवस भी मनाया और स्वर्ण आयोग गठित करने की मांग की। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को दिया। इस अवसर पर पुनीत प्रभाकर, कमल कांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, उमा शंकर, रवि शर्मा, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
Our Trending Story: हापुड़ के संदीप मिश्रा को नकली दवाएं बनाने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पकड़ा
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























