आसरा आवास में बना छज्जा भर भराकर गिर पड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नगर के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेला रोड पर स्थित आसरा आवासीय योजना के अंतर्गत बनें आवासों में एक जगह का छज्जा सोमवार को भर भराकर गिर गया। इसे गनीमत यह रही कि कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। छज्जा गिरने से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आपको बता दें कि आसरा आवास के निवासी प्रदीप रावत ने बताया कि 2016 में आसरा आवासों का आवंटन किया गया था। इन आवासों में करीब 40 परिवार निवास करते हैं। पिछले तीन दिनों से हो बारिश के कारण आवास में जीने से छत पर जाने वाले रास्ते पर बनी ममटी का छज्जा अचानक से गिर गया लेकिन इससे कोई जान हानि नहीं हुई। आवास में रहने वाले लोगों ने बताया कि आसरा आवास इस समय पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है और बारिश के दिनों में जगह-जगह से पानी निकलने लगता है। जर्जर अवस्था में होने की वजह से इसमें रह रहे लोगों पर हमेशा बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। इन आवासों की मरम्मत करने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि डूडा विभाग को पत्र भेज कर आसरा आवासों की जांच कराई जाएगी जिसके बाद इन आवासों की मरम्मत कराई जाएगी।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700




























