हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने एक नया रास्ता निकाला है जिससे वह कीमती सामान पार कर रहे हैं. शुक्रवार की रात गाजियाबाद से हापुड़ पहुंचा एक परिवार इन ठगों के चुंगल में आ गया. महिला ने बताया कि गाड़ी में रखे बैग पर बदमाश ने हाथ साफ कर दिया जिसमें 20 हजार रुपए और एक टेबलेट व जरूरी कागजात रखे हुए थे.
बता दें कि पिछले साल लखनऊ में सरकारी नौकरी से रिटायर हुए बृजेश कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ गाजियाबाद से हापुड़ की मेरठ रोड पर पहुंचे जहां फ्लाईओवर के पास वह फल लेने के लिए रुक गए. इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनकी गाड़ी की तरफ आया जिसने ऐसा पदार्थ गाड़ी के पास डाला जिससे सभी को धसका उठा. मौका पाकर अज्ञात ने गाड़ी में रखा नोटों से भरा बैग साफ कर दिया.
























