
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शक हुए गदगद
हापुड, सीमन/सुरेश(ehapurnews.com):हापुड की शिव नगर कालोनी के विद्यालय संत विवेकानंद स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों द्वारा दी गई सांकृतिक प्रस्तुति से दर्शक गदगद हो उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवम् पाण्डेय (ADO पंचायत खण्ड विकास अधिकारी हापुड़) एवं विशिष्ट अतिथि उद्योगपति दीपेश जैन,समाज सेवी मुकेश कुमार तोषनीवाल, शिक्षाविद् कमल माहेश्वरी रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि शिवम् पाण्डेय ने बच्चों को मेहनत एवं निरन्तर प्रयास द्वारा आगे बढ़ कर उद्देश्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा की।
बच्चों ने प्रस्तुत नृत्य,गीत,नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका पूजा एवं मानसी ने किया। कार्यक्रम में हंसिका शर्मा , इंद्रवीर,रजनीश त्यागी,हितेश त्यागी,प्रबंधक पवन शर्मा,शिवांगी शर्मा,अनु,पूजा,श्रीमती लोकेश आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सभी अतिथियों का तिलक , पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। अन्त में विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवम् आगंतुकों को धन्यवाद दिया गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




























