पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान की गाड़ी पर युवक ने पिस्तौल से हमला करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की कार को दबंगों ने बीच सड़क पर रोका और शीशे से पिस्तौल स्टाकर ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसी बीच पूर्व मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने नीचे उतरकर बदमाशों का ललकारा तो वह कार में जाकर बैठ गए। सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा और मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीट भटनागर ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की रात का है जब पूर्व मंत्री मदन चौहान अपने पीए व सुरक्षाकर्मी के साथ कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव हिरणपुर जा रहे थे। जब वह शादी स्थल के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। एक युवक के दोनों हाथों में पिस्तौल थी जिसने पूर्व मंत्री की गाड़ी को सड़क पर रोका और शीशे से सटाकर ट्रिगर दबा दिया लेकिन गोली नहीं चली। इसी बीच मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी से उतरकर हमलवरों को चेतावनी दी तो वह जाकर छिप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:

Rishabh Verma

☎️ 9720669699

Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur







  • Related Posts

    आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

    🔊 Listen to this आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की कलेक्ट्रेट पहुंचे आलू किसानों ने भुगतान की मांग की और जमकर…

    Read more

    महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

    🔊 Listen to this महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के चलते हाईवे पर 13…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

    आलू किसानों ने 13 फरवरी तक किया धरना स्थगित

    महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

    महाशिवरात्रि के चलते हल्के व भारी वाहनों का रूट रहेगा डाइवर्ट

    37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

    37 लाख रुपए की लागत से 7 गांव में होगा नालों का निर्माण

    12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन

    12 महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से लिया लोन

    गढ़: आज कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    गढ़: आज कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

    हापुड़: एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर लाखों की चोरी से हड़कंप

    हापुड़: एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर लाखों की चोरी से हड़कंप
    error: Content is protected !!