ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हमलावरों को मिले कड़ा दंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी पर जोनपुर में हुए प्राणघातक हमले के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ में महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर हमलावरों को गिरफ्तार करने व राजेंद्र त्रिपाठी व परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
महासभा के प्रदेश प्रभारी पंडित सरवन कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंडित प्रदीप शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित बिजेंद्र शर्मा, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता कलैक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए प्राण घातक हमले पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि हमलावरों को गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर






























