
श्री हर मिलाप वैष्णो देवी मंदिर का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 53 वां वार्षिकोत्सव हरिद्वार से पधारे श्री मदन मोहन हर मिलापी जी महाराज की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। मौज फकीरा दी भजन गायक दिल्ली से मनीष चौहान और दीपेश सुनेजा ने गुरु भक्ति और ठाकुर जी के भजन सुनाकर सबको खूब नचाया और पूरा पंडाल भक्ति के रस में डूब गया। भजन गायकों ने प्रभु जी तुम बड़े दयालु हो ऐंठे आ चौरासी तेरी कट जाएगी जैसे भजन सुनाए भरी बरसात में भी पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा।मंच का संचालक हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने किया था।अंबाला, पानीपत करनाल, दिल्ली, मेरठ,स्याना, बुलंदशहर खुर्जा मेरठ मुनक लुधियाना किच्छा आदि गुरु प्रेमियों में आकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरिद्वार से गुरुदेव मदन मोहन हरमिलाप जी महाराज पानीपत से पधारे बहन कांता बहन जी महाराज जी गुरु गाथा रामायण जी के पाठ का भोग डाला। उत्तराखंड व शहर की संकीर्तन मंडलियों ने संकीर्तन किया व विशाल भंडारा आयोजित किया गया। प्रधान चरणजीत मुटरेजा, प्रदीप मटरेजा, सुनीता भगत, राजीव सेठी, प्रीतम सेठी, संजय सेठी, जगदीश माकन, रजत अरोरा, पप्पी माकन राजू अरोड़ा राकेश कालरा पुनीत अरोड़ा नीटू भसीन संचित अनेजा सुभाष मेहंदीरता दीपक सेठी सोहम सेठी तृषा सेठी नीरज पीयूष तृषा सेठी राजन मूत्रेजा सागर माकन ऊषा मूत्रेजा किशोर सेठी सुमित सेठी अशोक गर्ग रिंकू कालरा गुरदीप मूटरेजा समेत सैकड़ो गुरु प्रेमी उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























