
दीवान इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव मनाया गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के दीवान इण्टर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव उमंग 2026 का आयोजन किया गया।समारोह के मुख्य अतिथ ब्रजमोहन गुप्ता प्रतिनिधि विद्यालय प्रबंध समिति तथा विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक जतन पाल सिंह थे।अतिथियो का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० मनोज कुमार व उप प्रधानाचार्य डॉ० ऋषिपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर उक्त अतिथियों के द्वारा हवा में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत जहां छात्रों ने जनजागरुकता से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं दूसरी ओर हास्य कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी बच्चों व अभिभावकों को खुशी के रंगों से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में वर्ष भर जिन छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उन सभी छात्रों को मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया एवं सत्र 2025 – 26 में सर्वश्रेष्ठ सदन को चल वैजयंती प्रदान की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० मनोज कुमार ने की। उन्होंने छात्रों को बदलती परिस्थिति के अनुरूप अपने आप को ढालने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में छात्र अपनी श्रेष्ठता साबित कर सकें। मुख्य अतिथि ब्रजमोहन गुप्ता व विशिष्ट अतिथि जतन पाल सिंह ने सभी छात्रों को शुभाशीष प्रदान करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ० ऋषिपाल सिंह,सुरेश चंद्रा, विजय सिंह, डॉ० संजीव कुमार ( मीडिया प्रभारी),मनोज कुमार, श्रीमती दीपाली शर्मा, रचना मौर्या व विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार वर्मा एवं सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























