हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एकेपी के सामने गिरे हुए पेड़ की वजह से आ रही समस्या के चलते व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा और उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि शुक्रवार की देर रात को किन्हीं कारणों से यह पेड़ गिर गया जिसे सोमवार तक नहीं उठाया गया। ऐसे में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। आपको बता दें कि पेड़ गिरने से यातायात के साथ-साथ व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा था जिसके चलते व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि संबंधित विभाग मामले में ढिलाई बरत रहा है जिसका खामियाजा व्यापारियों तथा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। व्यापारियों के गुस्से के बाद मंगलवार को टूटे हुए पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























