
👁 0 views Views
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी अमृत भारत स्पेशल ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने हावड़ा आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संतरागाछी रेलवे स्टेशन से ट्रेन का उद्घाटन होगा और 19 जनवरी को ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव के साथ रुकेगी। 19 जनवरी की शाम 6:05 पर ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































