अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर/(हापुड़) अधिवक्ताओं ने चेम्बरस उपलब्ध कराने को लेकर (गढ़) उप जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। गढ़ बार एसोसिएशन जनपद हापुड़ के (अध्यक्ष) चौ०खालिद एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ता गण तहसील कमपाउड के बाहर सड़क के किनारे अस्थाई चेम्बरस (टिनसेड) डालकर वकालत व्यवसाय करते चले आ रहे है व तहसील के बरामदे में भी अस्थाई रूप से काफी अधिवक्ता गण वकालत का व्यवसाय कर रहे हैं। (सचिव) दीपक कुमार ने बताया कि अनेकों बार प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिए गए हैं जिसमें उपजिलाधिकारी पूर्व अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा तहसील के पिछली खाली पड़ी जगह चिन्हित की गई थी। परंतु तबादला हो जाने के कारण अधिवक्ताओं के चेम्बरस कि व्यवस्था नहीं हो सकी चेम्बरस की व्यवस्था न होने के कारण अधिवक्ता गणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सभी अधिवक्ता गणों ने एकत्रित होकर तहसील के पीछे वाली जगह में चेम्बरस बनाने को लेकर (गढ़मुक्तेश्वर) एसडीएम को मांग पत्र सौंपा जिसमें उपस्थित गढ़ बार एसोसिएशन के (अध्यक्ष) चौधरी खालिद, (सचिव) दीपक कुमार, (पूर्व अध्यक्ष) कुवरपाल सिंह, विकास कुमार भारद्वाज, (एडवोकेट) प्रदीप कुमार निषाद, (एड.) संदीप निषाद, पुष्पेंद्र सिंह, देविंद्र कुमार, संजीव चौहान आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























