
नकली खाद्य पदार्थ एवं औषधी के निर्माण, बिक्री, भंडारण पर रहेगी प्रशासन की निगाह
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारो को लेकर संबंधित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। जनपदवासियो को मिलावट रहित खाद्य एव पेय पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु विभाग द्वारा कडी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले मिलावट खोरो को किसी भी कीमत पर बख्शा ना जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का नमूना लेने के साथ– साथ विनष्टीकरण एवं सीज की कार्यवाही अमल में लायी जाये, जिससे मिलावटी खाद्य पदार्थों का प्रसार तत्काल रूक सके। सभी स्ट्रीट वेन्डर्स को खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पंजीकृत किया जाये एव सभी प्रतिष्ठानो पर खाद्य पंजीकरण अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाये। मिलावट की बार–बार पुनरावृत्ति करने वाले खाद्य कारोबार कर्ताओ को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाये। आक्सीटोसिन की बिक्री एव जानवरो में उनका प्रयोग ना होने दिया जाये। प्रतिबन्धित दवाए बिना डाक्टर के परामर्श के ना बिकने पाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी , जिला आबकारी अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी, बाट माप निरीक्षक, बाल विकास एक पुष्टाहार विभाग, औषधि निरीक्षक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी , समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण, डा० आनन्द प्रकाश वी.पी. इण्डियन मैडिकल एसोसिएशन हापुड, मण्डी सचिव हापुड, डिप्टी कमिशनर वाणिज्य कर, जिला पूर्ती अधिकारी एव अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शैकी चौहान व्यापारी (रॉयल डेयरी फार्म), हरेन्द्र सिंह यादव (मामा यादव) व्यापारी (शिवा ढाबा), हर्ष व्यापारी (राजा जी हवेली),ललित अग्रवाल छावनी वाले, अध्यक्ष हापुड वनस्पति एव आँयल ट्रेडर्स,कपिल अग्रवाल (लाल किला ब्राण्ड तेल),विकास गर्ग महामन्त्री ड्रग एसोसिएशन, ब्रजभूषण अग्रवाल महामन्त्री ड्रग एसोसिएशन, रवि अग्रवाल (मेरठ स्वीट्स) व्यापारी,तरूण व्यापारी आदि उपस्थित रहे।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069



























