
अपर मुख्य सचिव ने गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने पर सूबे के शीर्ष अफसरों द्वारा स्थलीय निरीक्षण का क्रम जारी है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार (अपर मुख्य सचिव) ने रविवार को हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को गंगा एक्सप्रेसवे पर हापुड़ के पूठ और शाहजहांपुर पर स्थलीय निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।
मेरठ से हापुड़ होकर प्रयागराज तक बनने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और नागरिकों के लिए जल्दी ही लोकार्पण होगा।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096

































