हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित घर में खाना बनाने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। देहात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे मेरठ रोड से गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी घर में खाना बनाने का काम करती थी। डेढ़ महीने पहले मकान मालिक सागर श्रीवास्तव ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया जिसका आरोपी लगातार फायदा उठाता रहा और बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने किशोरी का दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur































