युवती की वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को 15 चप्पलें मार माफ किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवती की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पीड़िता ने पंचायत के तुगलकी फरमान पर 15 चप्पले मारी और उसे माफ कर दिया। तुगलकी फरमान से जुड़ी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक की शर्ट भी उतारी गई जिससे वह सदमे में आ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर युवक ने वायरल कर दी जिसे आसपास के ग्रामीणों ने भी देखा। इस दौरान पीड़िता की मां ने पंचायत को मामले से अवगत कराया जिसके पश्चात आरोपी को पंचायत में 15 चप्पलें मारने का फरमान सुनाया गया। पीड़िता ने अपनी चप्पल से सभी के सामने युवक को पीटा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक ग्रामीण युवक की शर्ट भी उतार रहा है। युवक को इस दौरान सदमा लग गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























