
मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छह माह से आरोपी कर रहा था दुष्कर्म, हुई गर्भवती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की विक्षिप्त युवती से एक आरोपी छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। दुष्कर्म के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। दो माह की गर्भवती की जांच की तो मामले की सच्चाई सामने आई। उसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। छह महीने से गांव का युवक पीड़िता को बेहला-फुसला कर गांव के जंगल स्थित खेतों पर ले गया जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो सच्चाई का पता चला जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































