हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भीषण तपती गर्मी में चील्ड पेय पदार्थों की डिमांड निकली है जिसमे चील्ड बीयर की मांग भी शामिल है। चील्ड बीयर की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए कुछ सैल्समैन इसका लाभ उठा रहे है और कीमत से अधिक दामों पर चील्ड बीयर बेच रहे है। ऐसे एक आरोपी को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर एक माडल शाप स्थित है, जहां बीयर पीने वालों का जमघट लगा रहता है। आबकारी विभाग को चील्ड बीयर कीमत से अधिक दामों पर बेचने की जानकारी मिली। आबकारी निरीक्षक श्री गोपाल श्री वास्तव ने अतरपुरा चौपला पर स्थित माडल शाप पर छापा मारी की और माडल शाप पर तैनात सेल्समैन को ग्राहकों से कीमत से अधिक बीयर के दाम वसूल करते हुए पकड़ लिया। माडल शाप पर तैनात सेल्समैन थाना किठौर के गांव गोविंदपुर के अरुण को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने चेतावनी दी है कि ओवर रेटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041





























