
नाबालिग से दुष्कर्म का अभियुक्त जीवन भर जेल में पीसेगा चक्की
हापुड सीमन (ehapurnews.com):न्यायालय ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियुक्त को आजीवन कारावास व तीस हजार रूपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 30,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया।अभियुक्त गढ़मुक्तेश्वर के गांव हैदरपुर का अन्नू है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

























