👁 0 views Views
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व तीस हजार रूपए का अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 30 हजार रूपए के अर्थदण्ड की सजा दी है।
ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में चिन्हित अभियोगों (पॉक्सो व जघन्य अपराध) में आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाये जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए एक आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 30,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।अभियुक्त जनपद बागपत के थाना खेकडा के गांव रटौल का सुमित है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168



























