
महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालने के आरोपी को दबोचा,अन्य फरार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर बुरी तरह से घायल करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने महिला के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या का प्रयास करने की घटना में वांछित व नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मौहल्ला शिवनगर का मुकेश है,जबकि उसका साला तथा गंगाराम,भोपाल,श्रीपाल फरार है।
बता दे कि पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात आरोपियों ने पडोस की एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फैंक दिया जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























