👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए खेतों-जंगलों में दबिश दी लेकिन अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग खड़े हुए। मामला बुधवार का है जब साइलो प्रथम चौकी प्रभारी अनिल कुमार को सूचना मिली कि प्रोपर्टी के मामलों में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोपी गांव सुदना के पास हैं। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कांस्टेबल उमंग त्यागी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अभियुक्तों को पकड़ने के लिए जंगलों और खेतों में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। बताया जा रहा है कि आरोपियों पर धारा 420, 471 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रहा है।
































