श्री हरमिलाप वैष्णो देवी मंदिर का 51 वां वार्षिक महोत्सव 30 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के न्यू शिवपुरी में स्थित श्री हर मिलाप मिशन के प्रचारक प्रवीण सेठी ने बताया कि श्री हर मिलाप वैष्णों देवी मंदिर न्यू शिवपुरी का 51 वां वार्षिक महोत्सव 30 मार्च दिन शनिवार से 31 मार्च दिन रविवार तक हरिद्वार से श्री हर मिलाप मिशन के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 30 मार्च की सुबह गुरु गाथा का पाठ उसके उपरांत संतो द्वारा सत्संग भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शाम को दिल्ली से भजन गायक राकेश गुलाटी गुरु भक्ति के और राधा रानी के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे। 31 मार्च दिन रविवार को सुबह गुरु गाथा के पाठ का भोग डाला जाएगा। उसके उपरांत हापुड़ मेरठ दिल्ली स्याना की संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन का आयोजन और संतो द्वारा सत्संग आयोजित किया जाएगा। उसके उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिल्ली, मेरठ, पानीपत, अंबाला, खुर्जा, स्याना, बुलंदशहर और आसपास की संगत पधार रही है। अंबाला से श्री श्री 108 गीता बहन जी महाराज पानीपत से श्री श्री 108 कांता बहन जी महाराज और साधु संतों का आशीर्वाद मिलेगा।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093




























