👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 50 साल वर्षीय मुकेश जैन के गिरने के कारण कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। परिजनों ने उन्हें 25 सितंबर को मेरठ एडमिट कराया जहां से 6 अक्टूबर को दिल्ली रेफर किया गया। मुकेश का लकवा, दो हार्ट सर्जरी व अन्य बीमारियों के चलते उपचार न हो सका। इसके बाद परिजन वापस हापुड़ पहुंच गए। आठ अ्क्टूबर मरीज के बड़े बेटे हर्ष जैन ने हापुड़ के एक अस्पताल में सारी रिपोर्ट दिखाई। जहां कूल्हे की हड्डी का सफल आपरेशन किया गया। इस दौरान परिजनों ने समाजसेवी राज कुमार शर्मा व मयंक सोलंकी का विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने इस दौरान अहम भूमिका निभाई।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000




























