हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 23 जनवरी को 14 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। 23 तारीख को होने वाली इस परीक्षा के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल में 504, एसबीएम स्कूल में 480, एकेपी इंटर कॉलेज में 576, रामनिवास स्मारक इंटर कॉलेज में 336, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज में 672, दीवान इंटर कॉलेज में 528, एसएसवी इंटर कॉलेज में 840, श्री शांति स्वरूप इंटर कॉलेज में 540, मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुवा में 504, राजपूताना रेजीमेंट पिलखुआ में 504, श्री चंडी विद्यालय पिलखुवा में 384, चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज में 408, एसएस इंटर कॉलेज में 600 तथा विजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में 389 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।



























