
हापुड़ में सूदखोरों का आतंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सूदखोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक सूदखोरों के उत्पीड़न की खबर मिल रही है। अब एक ताजा खबर मौहल्ला नूर वफान से आई है, जहां एक युवक ने सूदखोरों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।
कोठी गेट स्थित मोहल्ला नूरवफान गंज निवासी आरिश खान ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि उसने एक लाख रुपये एक मोहल्ला निवासी युवक से व्याज पर लिए थे। जिसमें आरोपी युवक ने 40 हजार, ऑनलाइन और 60 हजार नगद दिए थे। उसने अब तक 25 हजार रुपये महीने ब्याज के हिसाब से अब तक वह तीन लाख रुपये वापस कर चुका है। लेकिन उसके बाद भी आरोपीउसे प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी ने पीड़ित को कई बार अपनी दुकान के ऊपर कमरे में बंद कर उसे जबरन रुपये मैसेज कराए। पीड़ित ने ग्रह बात अपने माता पिता सेछुपा रखी थी। शुक्रवार को उसने प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया, इसी बीच उसकी बहन ने उसे देख लिया। बहन के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। आरोपी उसे बार बार जान से मारने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक दवेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।
इससे पूर्व सूदखोरों के उत्पीड़न से तंग आकर एक टिम्बर व्यापारी ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































