
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर एसपी आवास के पास मनचलों ने एक युवती से छेडछाड़ कर दी। अचानक हुई इस वारदात से भाई-बहन घबरा गए और आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया।आपको बता दें कि मामला गुरुवार की रात का है जब एक युवती अपने भाई के साथ बाइक से कहीं जा रही थी जैसे ही वह मेरठ रोड पर एसपी आवास के पास पहुँचे तभी बाइक सवार चार मनचलों ने पीछा कर भाई के सामने ही युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से भाई-बहन दोनों घबरा गए। दोनों के द्वारा शोर मचाने पर मनचले मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




























