हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के तैराकोनों ने पूरे प्रदेश और देश में तैराकी चैंपियनशिप में पदक जीतकर नाम रोशन किया है. लखनऊ में आयोजित 63वीं उत्तर प्रदेश तैराकी चैंपियनशिप में हापुड़ की रिया वर्मा ने स्वर्ण और रजत पदक जबकि पिलखुवा के विशाल राज तोमर ने बालक वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में पहली बार 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता है. गांव टूटा निवासी सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली खिलाड़ी वंशिका वरुण तैराकी में 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने वाली तैराक बन गई है जिससे उनका भी सम्मान किया गया. ज्ञात हो कि रिया वर्मा ने हाल ही में 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किया था जिन्होंने 63 वीं उत्तर प्रदेश तैराकी चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए हैं.
Sanskar Congratulates Student Megha Mondal for being selected for Master’s Program in Medical and Pharmaceutical Biotechnologies, at University of Pavia, Italy

































