हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण पाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने खुले क्षेत्र में सम्पन्न होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में अतिथियों की संख्या को लेकर आंशिक पाबंदी हटा दी है। अब खुले क्षेत्र में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए क्षेत्रफल के हिसाब से मेहमान आमंत्रित किए जा सकते हैं। इस पर बैंकेट हॉल, टेंट कारोबारियों ने खुशी जाहिर की है। यूपी के जनपद हापुड़ में टेंट कारोबारियों का कहना है कि सरकार के इस कदम से उन्हें काफी राहत मिलेगी।
कारोबारियों का कहना है कि डेढ़ साल से उनका कारोबारि बेहद प्रभावित था और आर्थिक तंगी के चलते वर्करों को भी हटा दिया गया। सरकार के इस कदम से उन्हें जरुर राहत मिलेगी।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033




























