
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान टेंट संचालक को काफी नुकसान हुआ है। दमकल की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाया।
मामला सोमवार की देर रात करीब एक से 1:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब सिंभावली क्षेत्र के गांव बैठ में एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान में टेंट चालक नदीम ऊपरी मंजिल पर सो रहा था जिसका दम घुटने लगा। जैसे ही आंख खुली तो उसके होश उड़ गए। मकान में आग लगी हुई थी जिससे मकान में रखा टेंट का सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया। लोगों ने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

































