
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पार्किंग ठेके के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इस वर्ष यह ठेका 10.36 लाख प्रतिमाह की दर पर छोड़ा गया है। नियमों के अनुसार वैसे यह टेंडर मार्च में हो जाना चाहिए था लेकिन अज्ञात कारणों से पार्किंग वसूली के लिए समय विस्तार किया जाता रहा।
गढ़ नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अभी तक यह ठेका एक अप्रैल से 31 मार्च तक 1 वर्ष के लिए छोड़ा जाता था लेकिन इस वर्ष में 4 माह तक प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया जा सका। चार माह कम होने के कारण पिछले वर्ष के ठेके की बोली को आधार बनाकर नियम अनुसार बढ़ोतरी कर इसको प्रतिमाह 10 लाख 36 हजार रुपए पर छोड़ दिया गया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601






























